हाथरस: काशीराम कॉलोनी में एक लड़की को लगा करंट, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में पिलग लगाते समय एक लड़की को बिजली का करंट लग गया। करंट लगने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा लड़की को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बिजली का करंट लगने से परिजनों द्वारा भर्ती कराई गई लड़की का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।