बालोद: अर्जुनी जनसमस्या निवारण शिविर में 20 पंचायतों के हजारों ग्रामीण पहुंचे, 636 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण
Balod, Balod | May 7, 2026 सुशासन तिहार के अंतर्गत गुरूर विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अर्जुनी क्लस्टर की 20 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।