मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र की निवासी महिला ने ससुरालियों पर घर से मारपीट कर निकालने और बच्चा छिनने का आरोप लगाया
थाना क्षेत्र के ग्राम मुरली निवासी रिषिका राजपूत ने एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उसकी शादी ग्राम रूपपुर में आशीष राजपूत से हुई थी। जिसके बाद ससुरालियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और से उसका बच्चा भी छीन लिया। वहीं महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए उसका बच्चा दिलवाए जाने की गुहार लगाई है।