अररिया: रामपुर मोहनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल
Araria, Araria | Jun 24, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से बुधवार को दोपहर 2 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है।