बालोद: 10वीं रिजल्ट 46% से नीचे, बालोद के 11 निजी स्कूलों की मान्यता पर संकट, शिक्षा विभाग ने भेजे नोटिस
Balod, Balod | May 2, 2026 सीजी बोर्ड की 10वीं परीक्षा परिणाम की समीक्षा के बाद जिला शिक्षा विभाग ने खराब प्रदर्शन करने वाले 11 निजी स्कूलों पर सख्ती दिखाई है। 46 प्रतिशत से कम परिणाम आने पर इन स्कूलों के प्राचार्यों और संस्था प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।