हाथरस: गांव राम नगरिया में घर पर काम करते समय महिला को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव रामनगरिया में घर पर काम करते समय एक महिला को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ देख परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गांव रामनगरिया में घर पर काम करते समय सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा भर्ती कराई गई महिला का उपचार जारी है ।