हाथरस: बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ क्षतिग्रस्त यातायात हुआ प्रभावित, मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी
जनपद हाथरस का बिजली कॉटन में रेलवे फाटक ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर की टक्कर से फाटक क्षतिग्रस्त होने के बाद वहां से होकर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए और ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।