कानपुर: गोल चौराहे पर बारिश से बचने के लिए बस के नीचे सो रहे कबाड़ बीनने वाले युवक को बस ने कुचला, हुई मौत
गोल चौराहे पर बुधवार 8 बजे बारिश से बचने को बस के नीचे सो रहे कबाड़ बीनने वाले युवक की कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।