कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र में आधा दर्जन बदमाशों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, वीडियो हुआ वायरल
नौबस्ता थानाक्षेत्र में स्कार्पियो कार सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। यह पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में बुधवार 11.30 बजे वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आधा दर्जन से अधिक गुंडों ने युवक को घेर कर पीट रहे है। मामले में नौबस्ता थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।