कानपुर: ओईएफ मजदूर संघ ने फूलबाग स्थित ओईएफ गेट के बाहर एरियर भुगतान न होने के विरोध में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
ओईएफ मजदूर संघ ने बुधवार 12 बजे फूलबाग स्थित ओईएफ गेट के बाहर कर्मचारियों ने ओटीए एरियर का पूरा भुगतान न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि, टीसीएल प्रशासन केवल 50% भुगतान कर रहा है जबकि न्यायालय ने ओवर टाइम अलाउंस,TA,HRA,SFA के साथ भुगतान के आदेश दिए है। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर तीन दिवसीय आंदोलन किया जाएगा।