कानपुर: HBTU में नमस्कार न करने पर दो छात्रों के समूह में मारपीट, 11 छात्रों को परीक्षा से निष्कासित, 3 को निकालने का आदेश
एचबीटीयू में नमस्कार न करने को लेकर छात्रों के दो समूहों में कहासुनी और फिर मारपीट के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।11छात्रों को मिडसेमेस्टर परीक्षा से निष्कासित किया गया है और 3छात्रों को हॉस्टल से निकालने का आदेश जारी हुआ है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार 10बजे बताया कि चेतावनी दी गई भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर और सख्त कार्रवाई होगी।