इगलास: इगलास एलबीके सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में विशेष योग एवं व्यक्तित्व विकास सत्र का आयोजन किया गया
Iglas, Aligarh | Jun 10, 2026 इगलास : एलबीके सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष योग एवं व्यक्तित्व विकास सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युग प्रहरी अशोक कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए इच्छाशक्ति को जागृत करना है।