शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित कंडेला निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 25, 2026 शामली जिले में एसपी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शामली कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहा था।