जशपुर: जशपुर में हेलमेट न पहनने पर होगी कार्रवाई, जशपुर पुलिस जल्द चलाएगी विशेष चालानी अभियान
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने रविवार को जिलेभर में सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई, सड़क सुरक्षा पर आधारित फिल्म दिखाई गई तथा "सड़क सुरक्षा के सात वचन" की शपथ दिलाई गई। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि फिलहाल लोगों को जागरूक