ग्वालियर गिर्द: AG ऑफिस पुल के नीचे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदने पहुंची 17 वर्षीय किशोरी को मौके पर मौजूद प्रह्लाद सिंह तोमर ने बचा लिया
AG ऑफिस पुल के नीचे DRDO के सामने से गुजरे रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने जा रही एक 17 वर्षीय किशोरी को समय रहते कुछ लोगों ने बचा लिया।किशोरी ट्रेन के सामने आकर जान देने का प्रयास कर रही थी।इस बीच दूर से आती ट्रेन की आवाज आ गई।मौके पर मौजूद प्रह्लाद सिंह और अन्य लोगों ने जाकर लडकी को ट्रैक पर लेटने से पहले हटा दिया।लडकी का पता पूछने के बाद परिजन को सोंप दिया।