बेगुं: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ बेगू ब्लॉक के चुनाव संपन्न, धाकड़ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ बेगू ब्लॉक के चुनाव हुए संपन्न धाकड़ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी। सर्व सम्मति से कालू लाल धाकड़ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। निर्वाचन अधिकारी विक्रमसिंह ने बताया चुनाव पर्यवेक्षक भरतसिंह राठौड़ के निर्देशन में चुनाव सम्पन्न करवाए गए।उपाध्यक्ष परमानंद,मंत्री धनसिंह मीणा को नियुक्त किया गया।