मिर्ज़ापुर: कछवा थाना पुलिस ने बिजली का सामान चोरी से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना कछवा पर वादी हंसराज प्रसाद निवासी राजा तालाब जनपद वाराणसी द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध बिजली के सामान चोरी के संबंध में लिखित तहरीर दी जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई। गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे उप निरीक्षक विनय कुमार दुबे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अभिमन्यु उपाध्याय उर्फ मोनू पुत्र राकेश उपाध्याय निवासी ग्राम बजहा थाना कछवा को जेल भेजा।