सिंगरौली: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में परी संवाद आयोजित, किशोरियों को किया गया जागरूक
स्वछता ही सेवा अभियान 2024 के सम्पूर्ण जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ एवं शिक्षा विभाग के द्वारा गठित टीम ने कस्तूरबा गाँधी बालिका छात्रावास बैढ़न मे किशोरियों से उनके हेल्थ और स्वछता के सम्बन्ध मे चर्चा की। काउंसलर द्वारा उपस्थित किशोरियों को न केवल संवाद किया बल्कि समर्थ और जागरूकता भी प्रदान की।