सिंगरौली: ग्राम तेलदह में आजीविका समूह द्वारा बर्तन बैंक की स्थापना, जिपं अध्यक्ष सोनम सिंह रहीं मौजूद
आज ग्राम तेलदह में ऊर्जांचल सी.एल.एफ की आम सभा कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह जी महिला समूह के बीच उपस्थित हुई ।जिसमे बर्तन बैंक का शुभारंभ किया गया । सभा में सिंगल यूज प्लास्टिक को रोके जाने हेतु संदेश दिया गया । सुश्री सिंह द्वारा स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया गया ,तथा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई ।