ईसागढ़ विकासखंड में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान को पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ईसागढ़ में रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे से स्वामी विवेकानंद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।