बांसवाड़ा: शहर के मोहन कॉलोनी चौराहा स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार से खरीदे मोतीचूर के लड्डू निकले बासी और बदबूदार
शहर के मोहन कॉलोनी चौराहा स्थित प्रसिद्ध जोधपुर मिष्ठान भंडार से बासी और बदबूदार मोतीचूर के लड्डू बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राहक विजय मीणा अपने घरेलू आयोजन के लिए दुकान से 2 किलो मोतीचूर के लड्डू खरीदकर ले गए थे।कार्यक्रम में जब मेहमानों और परिजनों को लड्डू परोसे गए, तो उनका स्वाद अजीब लगा और उनमें से तेज बदबू आने लगी।