होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के गोंदरी घाट पर नर्मदा स्नान के दौरान डुबा 22 वर्षीय युवक गहरे पानी मे जाने से हुआ हादसा
कालिका नगर निवासी 22 वर्षीय तरुण यादव अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था और अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड और SDERF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया शुक्रवार को करीब 11 बजे नदी से शव को बरामद कर लिया गया।