कवर्धा: परिवहन विभाग ने कबीरधाम जिले में मालवाहक वाहन और यात्री बस सहित अन्य वाहनों से की 03 लाख 20 हजार रुपए चालानी कार्यवाही
जिला परिवहन अधिकारी एमएल साहू ने बताया कि जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही के दौरान मालवाहक गाड़ियों पर सवारी परिवहन करने वाले 45 वाहनों और 21 यात्री बसो पर परमिट शर्तो के उलंघन करने व 23 मुख्य मार्ग पर ढाबा के सामने अवैध पार्किंग कर खड़े रखने वाले वाहनों सहित 15 अन्य वाहनों पर उलंघन करने पर कुल 3 लाख 20 हजार की चलानी कार्यवाही किया गया।