कवर्धा: ग्राम देवरी के किराने की दुकान में अज्ञात चोर ने घुसकर 14 हजार नकदी रकम चोरी कर हुआ फरार पुलिस कर रही जांच
मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी का है। जहा रोशन चंद्रवंशी नाम के व्यक्ति के किराने की दुकान में अज्ञात चोर ने घुसकर दुकान के गल्ले में रखे 14 हजार रू नकदी रकम चोरी कर फरार हो गया।वही दुकान के संचालक रोशन चंद्रवंशी की शिकायत पर पिपरिया पुलिस ने धारा 380,454 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।