कवर्धा: ग्राम बरहट्टी में अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाली एक महिला को 10 लीटर महुआ शराब के साथ कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरहट्टी का है। जहा सविता श्रीवास नाम की महिला को अवैध महुआ शराब बिक्री करते 10 लीटर महुआ शराब के साथ कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला के ऊपर कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।