कवर्धा: ग्राम बिसनपुरा में मानसिक रूप से विक्षिप्त घूम रही युवती को सकुशल डायल 112 की टीम ने परिजनो को किया सुपुर्द
मामला बोडला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिसनपुरा का है। जहा एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती गांव में घूम रही थी।जिसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 की टीम को सूचना दिया। जहा पहुंचकर डायल 112 की टीम ने युवती से पूछताछ किया।जिसके बाद युवती ने अपना नाम रोहणी पटेल बताया जिसको उसके गांव भोंदा नवापारा में लेजाकर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया है।