मुज़फ्फरनगर: सिलाजुड़ी के जंगलों में बदमाशों से पुलिस की भिड़ंत, फायरिंग में अभिषेक और सागर को पैर में गोली लगने के बाद किया गया गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना पर पुलिस सिलाजुड़ी के जंगलों में पहुंची, जहां छिपे अभिषेक और सागर ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से अवैध हथियार और लूट का कैश बरामद हुआ। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।