खैरथल जिले में 15 मार्च से सरसों चना खरीद के लिए पंजीकरण शुरू, 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीद होगी शुरू
Kishangarhbas, Alwar | Mar 12, 2026
राजफेड के अनुसार खैरथल जिले में सरसों चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन 15 मार्च से प्रारंभ होगा तथा खरीद कार्य 25 मार्च से शुरू किया जाएगा। जिले में खरीद के लिए खैरतल मंडी तिजारा मंडी गंगापुरी जीएसएस गुणसार और उजौली जीएसएस केंद्र बनाए गए हैं।