चकिया: चकिया स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में नहर मरम्मत व सिल्ट सफाई की मांग तेज, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर 03 बजे चकिया स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचकर नहरों की सिल्ट सफाई, टूटी-फूटी माइनरों की मरम्मत और टेल तक पानी पहुंचाने की मांग उठाई। किसानों ने आरोप लगाया कि खरौझा बंधी में फाटक को अवैध रूप से ऊंचा कर दिए जाने से फसलों को नुकसान हो रहा है। जिस पर कार्यवाही का आश्वासन सिचाई विभाग द्वारा दिया गया।