बलरामपुर: गैंजहवा में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
15 अप्रैल मंगलवार 1:00 बजे सदर विकासखंड के गैंजहवा दुर्गापुर में वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जांच में जुटी हुई देखी गई। क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह से तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है जिसमें तीन बकरी और एक बछड़े को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में लगी है ग्रामीणों को सतर्क रहने को वन विभाग द्वारा कहा गया है।