बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रता श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परेड का निरीक्षण किया
15 अप्रैल मंगलवार सुबह 7:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रता श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ कराई एवं परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोली वार मॉक ड्रिल करवाई गई। पुलिस बल को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों के बारे में भी जानकारी दी गई।