खजनी: सीकरीगंज स्थित शुभम अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, समझौते के बाद मामला हुआ शांत
गोरखपुर के सिकरीगंज स्थित शुभम अस्पताल में इलाज के दौरान 55 वर्षीय फुला देवी की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। संतकबीर नगर के खाजो गांव निवासी फुला देवी को 21 अप्रैल को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 अप्रैल की सुबह डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताई और कुछ जांच के लिए गोरखपुर रेफर किया।