नजफगढ़: सुबह की बारिश से साउथ दिल्ली की सड़क बनी तालाब, वाटर लॉगिंग से MB रोड पर लगा जाम
आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिसकी वजह से आम लोगों को दोहरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां उन्हें वॉटर लॉगिंग से जूझना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर ट्रैफिक जाम से भी उन्हें परेशानी हो रही है। वर्किंग डे होने के कारण नौकरी पेशा लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।