चिन्यालीसौड़: नशे में धुत बस चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस को किया सीज
जनपद के प्रवेश बैरियर चिन्यालीसौड नगुण पर पुलिस द्वारा रुटीन चैकिंग के दौरान एक बस को रोककर चैक किया गया तो बस चालक सुभाष मौर्य निवासी उधमसिंह नगर शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाया गया, एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुयी है। बस में झारखंड के 27 तीर्थ यात्री सवार थे, चालक के शराब के नशे में होने पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार किया गया।