आज रविवार को बनचौरा की तरफ से धरासू की ओर आते हुए एक डंफर अनियंत्रित होकर ग्राम मोरगी के पास धरासू-बनचौरा रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे ड्राइवर सहित कुल 4 लोग सवार थे। चालक संजय थापा की मौके पर मृत्यु हो गयी । जबकि शेष तीनो घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड लाया गया है।