रामपुर: बेलवा गांव के एक व्यक्ति का बाइक चोरी मामले में भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Rampur, Kaimur | Apr 15, 2026 रामपुर प्रखंड के बेलाव गांव के एक व्यक्ति का बाइक चोरी मामले में भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। आज 3 भभुआ थाना पर दिए गए प्राथमिकी आवेदन में बेलाव थाना क्षेत्र के बेलाव गांव निवासी सूर्यभान सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को भभुआ सदर अस्पताल में अपनी पत्नी के साथ इलाज हेतु आया था। मोटरसाइकिल को पार्किंग में लगाकर चिकित्सक के पास दिखाने के लिए गए थे।