केतार: भव्य कलशयात्रा के साथ ताली गांव में चंडी महायज्ञ का शुभारंभ, 5 जुलाई को होगी मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा
Ketar, Garhwa | Jul 1, 2026 "गढ़वा जिले के केतार प्रखंड के मुकुन्दपुर पंचायत स्थित ताली गांव में बुधवार को प्रतिष्ठात्मक चंडी महायज्ञ सह मां दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। नवनिर्मित दुर्गा मंदिर से निकली कलशयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने 'जय माता दी' के जयघोष के साथ भाग लिया। अमराहीदह में वैदिक विधि से कलशों में पवित्र जल भरने के बाद यज्ञशाला में कल