हुज़ूर: शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने कारोबारी को चाकू अड़ा कर लूटा
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2026 भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तीन स्कूटी सवार बदमाशों ने एक कारोबारी को चाकू की नोक पर लूट लिया। बदमाश कारोबारी का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 2 लाख रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।