चूरू: कलेक्ट्रेट में अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया गया
Churu, Churu | Apr 14, 2026 चूरू में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पूर्व विधायक संतोष बावरी, सीईओ श्वेता कोचर तथा बसंत शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।