जैतहरी: नगर पालिका अध्यक्ष उमंग गुप्ता ने पार्षदों व स्वजनों संग किया “महर्षि कश्यप धाम” का भूमिपूजन
अनूपपुर जिले के जैतहरी में प्रस्तावित “महर्षि कश्यप धाम” का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष उमंग गुप्ता द्वारा पार्षद साथियों, वार्डवासियों एवं सामाजिक स्वजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने धाम के निर्माण को समाज और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए शुभकामनाएं दीं।