चंडी: तुलसीगढ़ में बेखौफ चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर, एक लाख नकद चुराए
Chandi, Nalanda | Jul 23, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव में बुधवार-गुरुवार की रात करीब एक बजे बेखौफ चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के समय दोनों परिवार घर में सोते रहे और चोर दूसरे कमरे में ताला तोड़कर आराम से चोरी कर फरार हो गए। पहली घटना रिटायर्ड आर्मी जवान अरविंद सिंह के घर हुई, जहां पांच ताले तोड़कर , दो सोन