शाहपुर: बारिश से उजागर हुई लापरवाही: चोपान मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान, निर्माण में देरी पर ठेकेदार पर सवाल
Shahpur, Betul | Apr 6, 2026 शाहपुर नगर में सोमवार दोपहर हुई बारिश ने चोपान मार्ग की बदहाल स्थिति को एक बार फिर उजागर कर दिया। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को कीचड़ और फिसलन से होकर गुजरना पड़ा, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।