बदायूं: डायट परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
Budaun, Budaun | Jun 17, 2026 जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन व पर्यावरण डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना ने डायट परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व संचालित योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय प्रदर्शनी का मा0 सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया।