जनपद फिरोजाबाद में मिशन शक्ति फेज-5 और सघन चैकिंग अभियान के तहत थाना खैरगढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार आरोपियों को गुरूवार शाम छह बजे करीब दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त हैं: गौतम पुत्र बेदप्रकाश, बेदप्रकाश पुत्र राजबहादुर सिंह, पप्पू पुत्र पहलवान सिंह और सजनेश पुत्र अनार सिंह, सभी निवासी नयावाश है।