हायाघाट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त सीता राम यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त सीता राम यादव, पिता स्वर्गीय राम स्वरूप यादव, साकिन कोठरा, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा का निवासी है। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से वारंट निर्गत था, जिसके अनुपालन में हायाघाट थाना की पुलिस टीम ने उसके आवास पर छापेमारी कर विधिवत गिरफ्तारी