शारदा नदी ने माता जी मंदिर को लिया आगोश में
कटान ने पकड़ी रफ्तार, इससे पहले वीर बाबा मंदिर भी नदी में समा चुका
गोला तहसील क्षेत्र के रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी का कटान एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार सुबह नदी ने माता जी मंदिर को अपने आगोश में ले लिया। मंदिर के नदी में समाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
इससे पहले शारदा नदी की कटान की चपेट में वीर बाबा का मंदिर भी आ चुका है। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने अब धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अपने आशियानों और बची हुई जमीन को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
#highlightseveryone #paliakalankheri #नीमगाँव #viralvideochallenge #LakhimpurKheri