जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के आदेश पर गोरौल अंचल सह प्रखंड कार्यालय स्तर पर मंगलवार को 10 बजे दिन से राजस्व शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार निगम ने सोमवार को 3 बजे दिन में दी। शिविर में भूमि विवाद,दाखिल खारिज,परिमार्जन,भू लगान सहित अन्य समस्या का निष्पादन किया जायेगा।