खाजूवाला: दो साल के प्रेम पर विवाद बढ़ा, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या, आरोपी खाजूवाला थाने पहुंचा
सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, यहां एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।