खुरई: खिमलासा रोड पर शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण,12 मकान तोड़े, खड़ी फसलों को किया चौपट, तहसीलदार ने की कार्यवाही।
Khurai, Sagar | Jan 24, 2024 खिमलासा रोड पर शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण 12 मकान तोड़े खड़ी फसलों को किया चौपट,तहसीलदार ने की कार्यवाई। खुरई तहसीलदार यशोवर्धन सिंह और नायब तहसीलदार रमेश कोष्टी ने भारी पुलिस बल की मौजदगी में खिमलासा रोड स्थित मुहली खुर्द मौजा की लगभग दो एकड़ शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस जमीन पर लगभग एक दर्जन लोगों ने पक्के मकान के अलावा फसल भी बो रखी थी।