गरखा: प्रखंड परिसर गड़खा स्थित लोहिया भवन में मोबाइल लोक अदालत का हुआ आयोजन, 300 से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन
Garkha, Saran | Jul 24, 2024 गड़खा प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में बुधवार को मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया गया. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में लगाए गए इस मोबाइल लोक अदालत में विभिन्न प्रखंडों व अंचलों के दाखिल खारिज, पंचायत से संबंधित वाद, अन्य सभी सुलहनीय वादों और अन्य विवादित वादों का निष्पादन किया गया.